Showing posts with label ममता किरण. Show all posts
Showing posts with label ममता किरण. Show all posts

06 June 2011

ममता किरण की हाइकु कविताएँ

साथ तुम्हारा
जि़न्दगी की धूप में
शीतल छाया ।


तुमसे दूर
यादों में लिपटी मैं
साथ तुम्हारे ।


काली कमाई
चढ़ा दिया प्रसाद
हुए निश्चिन्त ।


खुश है झूठ
लटकी तलवार
सच के गले ।


टँके सितारे
सज गई संध्या की
नीली चूनर ।


-ममता किरण
304,  लक्ष्मीबाई नगर
नयी दिल्ली- 110023